बालाघाट-मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। भीमोड़ी जलाशय के पास स्थित वन विभाग के वाच टावर पर बिजली गिरने से उसकी चपेट में आए दो किशोरों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल बैहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, भीमोड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय झामसिंह ताराम मछली पकड़ने के लिए जलाशय पहुंचे थे। वहीं, बिरवा गांव के 15 वर्षीय सतीश वल्के और 15 वर्षीय लक्की मेरावी घूमने के उद्देश्य से वहां आए थे। इसके अलावा अतरिया निवासी रायसिंह अर्मो और देवलाल टेकाम किसी काम से जलाशय क्षेत्र पहुंचे थे। जबकि, भीमोड़ी निवासी कचरी ताराम कपड़े धोने के लिए जलाशय किनारे गई थी।
dharmpath.com dharmpath