महाराष्ट्र से असम तक भारी बारिश, उत्तर भारत में हीट का कहर

नई दिल्ली-पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.महाराष्ट्र, मुंबई, कोंकण और गोवा में मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट आने की संभावना है.दिल्ली-एनसीआर में अभी गर्मी और उमस बनी रहेगी, मानसून जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंच सकता है.
दक्षिण और मध्य भारत के कई राज्यों में अच्छी बारिश से किसानों को राहत मिलेगी, लेकिन भारी बारिश वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है.दक्षिण-पश्चिम मानसून अब देश के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय हो चुका है. पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में गर्मी अभी बरकरार है. पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तरी मैदानी इलाकों में गर्मी बनी रहेगी. मॉनसून के आगे बढ़ने से कई राज्यों में राहत मिलेगी.

दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा में आंशिक बादल और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या धूल भरी आंधी. अधिकतम तापमान 40-44°C के आसपास. मॉनसून दिल्ली पहुंचने की संभावना. उत्तराखंड और हिमाचल में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश. महाराष्ट्र के 31 जिलों के लिए अलर्ट

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493