MP: इंदौर-उज्जैन रोड पर तेज बारिश में पलटी यात्री बस

उज्जैन-इंदौर-उज्जैन रोड पर नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के तपोभूमि के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सपना ट्रैवल्स की यात्री बस देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। दुर्घटना में करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। छह यात्रियों को गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल के चरक भवन में भर्ती किया गया ही। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार, बस इंदौर बस स्टैंड से उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टैंड की ओर जा रही थी। हादसे के समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस अचानक नियंत्रण खो बैठी, डिवाइडर से टकराई और पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और कई लोग खड़े होकर सफर कर रहे थे।

घायल यात्रियों ने बस चालक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दुर्घटना के समय चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। कुछ यात्रियों ने यह भी दावा किया कि चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था। पुलिस ने इन आरोपों को भी जांच में शामिल कर लिया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493