ईरान का अमेरिका पर पलटवार, बहरीन और कुवैत स्थित सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम के बावजूद तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सीजफायर का उल्लंघन नहीं करने की चेतावनी के बीच ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के 8 सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया है। ईरान ने इस कार्रवाई को अमेरिका की नई सैन्य आक्रामकता के खिलाफ ‘निर्णायक जवाब’ बताया है।

IRGC के मुताबिक, यह सैन्य अभियान रात करीब 2 बजे से 3 बजे के बीच चलाया गया, जिसमें उसकी नेवी और एयरोस्पेस फोर्स ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। ईरान का दावा है कि बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन के जरिए कुवैत स्थित अली अल सलेम एयरबेस और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय समेत कुल आठ अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया और उन्हें तबाह कर दिया गया।

ईरान ने चेतावनी दी कि यदि कोई जहाज तय नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ पहले से कहीं अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने पुष्टि की कि उसने ईरान के भीतर कुछ ठिकानों पर हमला किया है। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई एक व्यापारिक तेल टैंकर पर हुए हमले के जवाब में की गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493