जर्मनी के स्टेड में अंधाधुंध गोलीबारी, 5 की मौत

स्टेड-उत्तरी जर्मनी के स्टेड शहर में सोमवार को एक यूथ वेलफेयर फैसिलिटी में हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक को शुरुआती जांच में मुख्य शूटर माना जा रहा है। फिलहाल हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, फायरिंग की घटना स्टेड शहर के डैंकर्सश्ट्रासे (Dankersstrasse) स्थित एक युवक कल्याण केंद्र में हुई। यह केंद्र गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ रहने वाली युवा माताओं को अस्थायी आवास और सहायता उपलब्ध कराता है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों में सभी वयस्क शामिल हैं। हालांकि, उनकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। घायलों की संख्या को लेकर भी अधिकारियों ने फिलहाल कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया और लोगों से घटनास्थल के आसपास न जाने की अपील की गई। बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है और आम नागरिकों के लिए अब किसी तरह का खतरा नहीं है।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493