धान का रकबा 25 फीसदी घटा, कृषि संकट से निपटने की तैयारी करे सरकार: कमलनाथ

भोपाल-मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कृषि संकट को लेकर चिंता जताई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि धान का रकबा घटते जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि सरकार को कृषि संकट से निपटने की तैयारी करनी चाहिए।

कमलनाथ ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि देश के कृषि क्षेत्र के सामने गंभीर चुनौतियां आ रही हैं। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आंकड़े बता रहे हैं कि अब तक हुई अल्प वर्षा के कारण खरीफ की बुवाई 23 फीसदी पिछड़ गई है और धान का रकबा 25 फीसदी घटा है। अन्य खरीफ फसलों का भी यही हाल है।

कमलनाथ ने कहा कि सोयाबीन, अरहर और मूँगफली का रकबा भी कम हुआ है। मध्य प्रदेश के करोड़ों किसान इस संकट से प्रभावित हो रहे हैं। हम सब की प्रथना है कि अच्छी बारिश हो लेकिन मौसम के पूर्वानुमानों से आँख मूँद लेना भी उचित नहीं है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि संकट में किसानों की मदद के लिए उसके पास क्या प्लान है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493