कांग्रेस ने चंदा चोरी मामले की CBI जांच कराने की मांग की

भोपाल-राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बीजेपी और RSS की चौतरफा फजीहत हो रही है। इस घटना को लेकर देशभर में रामभक्तों में आक्रोश है। मामले में चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई न होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बुधवार को भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूछा कि चंपत राय के घर बुलडोजर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। कांग्रेस ने इस मामले की CBI जांच कराने की मांग की है।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि चढ़ावा चोरी में सरकार ने SIT का गठन करके केवल नौटंकी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, वे केवल चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारी थे। शर्मा ने कहा कि अयोध्या में जो कार्रवाई हो रही, वह चंपत राय और उनके करीबियों को बचाने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर अब तक कुछ नहीं कहा। पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493