नई दिल्ली-देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. IMD ने उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 2 देश के कई हिस्सों में मॉनसून की प्रगति जारी है. पश्चिमी विक्षोभ और निम्न दबाव प्रणाली के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम से लेकर पश्चिम और मध्य भारत में व्यापक बारिश संभावित है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट है. IMD के अनुसार जुलाई में कुल बारिश सामान्य से थोड़ी कम रह सकती है, लेकिन स्थानीय स्तर पर सक्रिय मॉनसून फसलों के लिए राहत ला सकता है.
dharmpath.com dharmpath