राज्यों में अगले 5 दिन होगी मूसलाधार बारिश

नई दिल्ली-देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है. आईएमडी ने मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के अनुसार, देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे मध्य भारत में अगले 5-6 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा. देश भर में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, हालांकि जुलाई में कुल वर्षा सामान्य से कम (94% के आसपास) रहने की संभावना है. आइए जानते हैं देश में कहां कैसा है हाल.

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में मानसून आगे बढ़ रहा है. दिल्ली-एनसीआर में 3 जुलाई को गरज-चमक के साथ बारिश और 34-39°C तापमान रह सकता है. हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश संभव. पश्चिमी राजस्थान में भी वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493