मुंबई-बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान के प्रशंसकों के लिए आज का दिन किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है. लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए, आमिर खान आखिरकार अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. यह शादी 5 जुलाई 2026 को मुंबई के पाली हिल स्थित आमिर के आवास पर बेहद सादगी और गोपनीयता के साथ संपन्न हुई.आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत कानूनी रूप से रजिस्टर्ड मैरिज की है. शादी का समारोह इतना निजी था कि इसमें केवल परिवार के बेहद करीबी सदस्य और गिने-चुने दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में लगभग 100 से 150 मेहमान ही शामिल हुए. 61 वर्षीय आमिर खान ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे इसे एक पारिवारिक मामला रखना चाहते हैं.
dharmpath.com dharmpath