सेंधवा-मध्य प्रदेश के सेंधवा स्थित शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय (सीएम राइज स्कूल) में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। स्कूल भवन की छत का एक हिस्सा (छज्जा) अचानक टूटकर कक्षा के अंदर गिर गया। उस समय कक्षा में 8 से 9 छात्राएं मौजूद थी। मलबे की चपेट में आने से नौवीं कक्षा की दो छात्राएं घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने दोनों छात्राओं को सेंधवा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका उपचार जारी है।
घायल छात्रा प्रियंका ने बताया कि कक्षा में पढ़ाई चल रही थी। तभी अचानक छत का प्लास्टर टूटकर नीचे आ गिरा। हादसे के बाद स्कूल के शिक्षक और अन्य स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे और छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
dharmpath.com dharmpath