अमेरिकी पत्रकारों को खरीदकर मेरे खिलाफ छपवाता है खबरें,चीन पर भड़के ट्रम्प

वाशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने चिर-परिचित अंदाज में देश के नाम संबोधन दे रहे हैं. इस संबोधन में उन्होंने चीन पर बड़ा हमला बोला है. ट्रंप ने कहा कि चीन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह अमेरिकी पत्रकारों को मेरे खिलाफ खबरें छपवाने के लिए पैसा देता है. ऐसा वह अमेरिकी चुनावों से पहले खूब करता है, ताकि अमेरिकी जनता की राय को प्रभावित कर पाए.

ट्रंप ने बीजिंग पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि उसने (चीन) उन पत्रकारों की पहचान की है, जिन्होंने मेरी आलोचनाओं में लिखा और बोला. इसके बाद उसने उन्हें और भी ज्यादा निगेटिव कवरेज के लिए बड़ी मात्रा में पैसा देने का ऑफर किया. चीन पर आरोप लगाते हुए ट्रंप यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि चीन की सरकार चाहती है कि मैं चुनाव हार जाऊं.

अमेरिका को दिए जा रहे इस संबोधन में ट्रंप ने अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने के पीछे चीन के साथ-साथ कुछ और भी देशों को घेरने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि सिर्फ चीन ही नहीं बल्कि रूस, ईरान, उत्तरी कोरिया और गैर-राज्य संगठन भी अमेरिकी चुनाव व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिशों में हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिकी चुनाव व्यवस्था पूरी तरह ‘भ्रष्ट’ हो चुकी है. उन्होंने कहा कि इन खुलासों से पता चलता है कि यह व्यवस्था इतनी खराब हो चुकी है कि कोई भी इसका बचाव नहीं कर सकता.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493