ब्यूनस आयर्स-फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद अर्जेंटीना में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। राजधानी ब्यूनस आयर्स के प्रतिष्ठित ओबेलिस्क स्मारक के आसपास बड़ी संख्या में जुटे फुटबॉल प्रशंसकों और दंगा-रोधी पुलिस के बीच झड़प हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ढालों का सहारा लेना पड़ा। घटनास्थल से धुआं उठने की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसकी वजह से आगजनी की आशंका जताई जा रही है। यह मुकाबला लियोनेल मेसी के करियर का आखिरी वर्ल्ड कप भी माना जा रहा था लेकिन उनकी टीम लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने का सपना पूरा नहीं कर सकी.
मैच समाप्त होने के बाद तनाव केवल स्टेडियम के बाहर ही नहीं बल्कि मैदान पर भी दिखाई दिया था। अंतिम सीटी बजते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई में बदल गई थी। हार से निराश अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पेरेडेस अपना आपा खो बैठे और स्पेन के खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आए थे। वहीं, अर्जेंटीना के डिफेंडर नहुएल मोलिना ने भी आक्रामक रवैया अपनाया था। जिसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए थे।
dharmpath.com dharmpath