भोपाल-मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। शनिवार (25 जुलाई) से मेट्रो का संचालन सुभाषनगर और एम्स स्टेशन के बीच दोनों ट्रैक पर शुरू हो गया है। सिग्नलिंग सिस्टम का काम पूरा होने के बाद अब मेट्रो पहले के मुकाबले ज्यादा तेज और नियमित अंतराल पर चलेगी। नई व्यवस्था के तहत मेट्रो हर 15 मिनट में उपलब्ध होगी और रोजाना 50 ट्रिप लगाएगी।
भोपाल मेट्रो का शुभारंभ 20 दिसंबर 2025 को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था। इसके अगले दिन यानी 21 दिसंबर 2025 से आम यात्रियों के लिए सेवा शुरू हुई। हालांकि, सिग्नलिंग सिस्टम पूरा नहीं होने के कारण अब तक मेट्रो एक ही ट्रैक पर संचालित हो रही थी। अब दोनों ट्रैक तैयार होने के बाद संचालन पूरी क्षमता से शुरू हो गया है।
dharmpath.com dharmpath
