पाकिस्तान में 6 परमाणु संयंत्र स्थापित करेगा चीन

इस्लामाबाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी अधिकारियों ने पाकिस्तान में छह परमाणु विद्युत परियोजनाओं में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। चीन संभवत: पाकिस्तान को अधिक रिएक्टर का निर्यात करेगा।

डेली टाइम्स के अनुसार, राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग (एनडीआरसी) के एक शीर्ष अधिकारी वांग शियाओताओ ने बताया कि चीन पाकिस्तान में छह रिएक्टरों के निर्माण में भागीदार है।

चीन ने जहां पहले इसकी पुष्टि करने से इंकार किया था, वहीं एनडीआरसी पाकिस्तान और अन्य देशों को अधिक रिएक्टर निर्यात करने में रूचि ले रहा है।

एनडीआरसी परमाणु रिएक्टर के निर्यात के लिए सहयोगात्मक वित्तीय नीतियों की घोषणा को लेकर नए दिशानिर्देश तैयार कर रहा है।

दिशानिर्देश की घोषणा करते हुए वांग ने कहा कि चीन ने पाकिस्तान को छह परमाणु रिएक्टरों के निर्माण में मदद की है, जिसमें 35 लाख किलोवाट विद्युत उत्पादन की क्षमता है।

पाकिस्तान के साथ चीन की हालिया परियोजना जांच के घेरे में आ गई है, क्योंकि परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) परमाणु अप्रसार-संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर न करने वाले देश को परमाणु प्रौद्योगिकी की आपूर्ति की इजाजत नहीं देता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493