अयोध्या:कॉलेज के पर्चे पर मिला बम बनाने का तरीका

अयोध्या-उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में शनिवार सुबह एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने कॉलेज प्रशासन और पुलिस दोनों को अलर्ट कर दिया. मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग की एक दराज से एक संदिग्ध पर्चा मिला, जिसमें कथित तौर पर बम बनाने का तरीका और उसका लेआउट लिखा हुआ था. यह पर्चा मिलने के बाद विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी दी. मामला गंभीर होने पर पुलिस को बुलाया गया और जांच शुरू कर दी गई. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह पर्चा किसने रखा और इसके पीछे क्या मकसद था.

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब आठ बजे एक्स-रे विभाग के इंचार्ज अपनी नियमित ड्यूटी पर पहुंचे थे. जब उन्होंने विभाग की एक दराज खोली तो अंदर रखा संदिग्ध पर्चा देखकर हैरान रह गए. उन्होंने बिना समय गंवाए इसकी जानकारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह को दी. कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और दस्तावेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493