मदुरा-इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया. यहां करीब 250 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को लेकर जा रही फेरी KMP Mutiara Sentosa 2 में अचानक आग लग गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 41 लोग लापता बताए जा रहे हैं. घटना के बाद, राहत और बचाव एजेंसियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
- इंडोनेशिया में समुद्र के बीच 250 लोगों से भरी फेरी में भीषण आग लग गई
- इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है
- 41 लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है
- कई जहाजों की मदद से यात्रियों को बचाने का अभियान चल रहा है
dharmpath.com dharmpath