बांकीपुर से दतिया तक मतगणना शुरू

नई दिल्ली-बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंझलपुर विधानसभा उपचुनावों की मतगणना सोमवार (3 अगस्त) सुबह शुरू हो गई. तीनों सीटों पर हुई वोटिंग के नतीजों पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम लोगों की भी नजर बनी हुई है. सबसे ज्यादा चर्चा बिहार की बांकिपुर सीट की है, जहां जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार किसी विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

बांकीपुर सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है. ये सीट पूर्व विधायक नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद से खाली है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रहा है. ऐसे में यहां मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है. 30 जुलाई को हुए मतदान के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं.

ये चुनाव केवल एक सीट का परिणाम नहीं बल्कि प्रशांत किशोर की नई राजनीतिक पार्टी की स्वीकार्यता का भी बड़ा संकेत माना जा रहा है. अगर उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलता है तो बिहार की राजनीति में जन सुराज पार्टी की भूमिका और मजबूत हो सकती है. वहीं, बीजेपी और आरजेडी के लिए भी यह चुनाव प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है.

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493