बिहार में ‘PK’ की नवीन शुरुआत

पटना-बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं. इलेक्शन स्ट्रैटजिस्ट और जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने यहां से प्रचंड जीत हासिल की है. चुनाव आयोग के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने 19246 वोटों से BJP कैंडिडेट नीरज सिन्हा को मात दी है. जिस सीट को लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मजबूत गढ़ माना जाता था, वहां प्रशांत किशोर का शानदार प्रदर्शन सियासी हलकों को चौंका रहा है. बांकीपुर विधानसभा सीट पर बदलता ये ट्रेंड सिर्फ एक सीट का बदलाव नहीं, बल्कि बिहार की बदलती राजनीतिक सोच और मतदाताओं के नए रुझान का संकेत भी माना जा रहा है. आइए समझते हैं आखिर प्रशांत किशोर के वो 5 मास्टर स्ट्रोक, जिससे उन्होंने BJP के इस किले बांकीपुर में डेंट लगाई.

प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2024 में जन सुराज पार्टी बनाई थी. नवंबर 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने 243 में से 238 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की सीट राघोपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, लेकिन बाद में हट गए थे. जन सुराज पार्टी के लिए बिहार विधानसभा का चुनाव एक बड़ा रियलिटी चेक था. बिहार चुनाव में जन सुराज एक भी सीट नहीं जीत पाई. मढ़ौरा सीट पर पार्टी दूसरे नंबर पर रही. पार्टी का वोट शेयर 3.4% रहा. उसे कुल 16,77,583 वोट मिले.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493