BCCI ने बदले फिटनेस टेस्ट के नियम

नई दिल्ली-भारतीय क्रिकेट टीम के हालिया विदेशी दौरों पर प्रदर्शन, खिलाड़ियों की लगातार चोटों और फिटनेस को लेकर उठे सवालों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों के फिटनेस मानकों को पहले से अधिक सख्त बना दिया है। नए नियमों के तहत अब खिलाड़ियों को कम समय में ब्रोंको टेस्ट पूरा करना होगा और इसके तुरंत बाद 2 किलोमीटर की दौड़ भी लगानी होगी। बोर्ड का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राष्ट्रीय टीम में केवल पूरी तरह फिट खिलाड़ी ही जगह बना सकें।

नए फिटनेस प्रोटोकॉल के अनुसार, ब्रोंको टेस्ट पूरा करने के लिए पहले छह मिनट का समय मिलता था लेकिन अब इसे 5 मिनट 15 सेकेंड से 5 मिनट 20 सेकेंड के बीच पूरा करना अनिवार्य होगा। इसके तुरंत बाद खिलाड़ियों को बिना किसी लंबे अंतराल के 2 किलोमीटर की दौड़ भी पूरी करनी होगी। जिसके लिए 9 से 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। पहले दोनों टेस्ट अलग-अलग लिए जाते थे। जबकि, अब इन्हें लगातार कराया जाएगा। जिससे चुनौती काफी बढ़ गई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493