डोनाल्ड ट्रंप – होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा टोटल कंट्रोल

वॉशिंगटन-6 महीने से ईरान से युद्ध लड़े रहे अमेरिका ने एक बार फिर इस युद्ध में अपनी कामयाबी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टोटल नियंत्रण का दावा किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताजा बयान में दावा किया कि अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का ‘टोटल कंट्रोल’ है. उन्होंने संकेत दिया है कि वॉशिंगटन इस रणनीतिक जलमार्ग पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहता है. ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट जारी कर यह दावा किया. उन्होंने कहा कि ईरान सिर्फ बात करता है कुछ कर नहीं सकता.

उन्होंने इस पोस्ट में कहा, ‘होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है. मुझे लगता है कि हम इसे बनाए रखेंगे.’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने नौसैनिक घेराबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान इसे चुनौती देने के लिए कुछ नहीं कर सकता. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, ‘हर कोई हमारी नौसैनिक घेराबंदी को ‘स्टील की दीवार’ कह रहा है और ईरान इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता.’

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493