सोने-चांदी में गिरावट, रक्षाबंधन पर क्या चल रहा है भोपाल-इंदौर में भाव

भोपाल-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे बदलाव के बीच रक्षाबंधन के दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार, 28 अगस्त को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,58,028 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 2,39,633 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज किए गए हैं।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1.58 लाख प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत 2.40 लाख रुपए पर चल रही है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलो है।

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल और अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण वैश्विक व भारतीय बाजारों में सोने-चांदी के दामों में अस्थिरता बनी हुई है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की मजबूत संभावनाओं से डॉलर इंडेक्स पर दबाव बना है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में सराफा धातुओं पर असर देखने को मिला है। कॉमेक्स पर गोल्ड रेट 4,634.90 डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर रेट 0.89% 68.815 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की खबरों से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड घटकर $83.50 – $85.20 प्रति बैरल के दायरे में आ गया है। इसके अलावा रक्षाबंधन और आगामी फेस्टिव सीजन की मांग घरेलू स्तर पर कीमतों को सहारा दे रही है, जिससे गिरावट सीमित बनी हुई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों के भविष्य के रुख और महंगाई के आंकड़ों को लेकर निवेशक सतर्क हैं। वैश्विक अनिश्चितता और शेयर बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493