बिलियर्ड्स : पीएसपीबी चैम्पियनशिप में शीर्ष खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

बेंगलुरू, 9 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शीर्ष बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी सहित 12 बार के विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी मंगलवार से शुरू हो रहे 11वें पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) के इंटर-यूनिट टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे।

आडवाणी ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में उम्मीद जताई कि छह दिनों तक चलने वाला यह टूर्नामेंट काफी दिलचस्प होगा क्योंकि देश के शीर्ष खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट का समापन रविवार को होगा।

टूर्नामेंट में गेल इंडिया लिमिटेड, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी), भारत पेट्रोलियम लिमिटेड तथा मैंगलोर रिफाइनरी और प्रेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड की टीमें खेलेंगी।

वहीं, खिलाड़ियों में आडवाणी समेत आलोक कुमार, ब्रिजेश दामानी, मनन चंद्रा, ध्रुव शितवाला और देवेंद्र जोशी जैसे खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। यह सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब जीत चुके हैं।

आडवाणी ओएनजीसी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493