M मोदी ने की सोना नहीं खरीदने की अपील,शेयर बाजार में धड़ाम हुए ज्वैलरी स्टॉक्स

नई दिल्ली-भारत में सोना को कमाई, संस्कृति और मुसीबल के वक्त का सबसे बड़े सहारे के रूप में देखा जाता है। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से अपील कर रहे हैं कि जबतक बहुत जरूरी न हो, तब तक सोने की खरीदारी से बचें। पीएम मोदी के इस बयान के बाद आज यानी 1 सितंबर को शेयर बाजार में ज्वैलरी सेक्टर के स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि ऑगमोंट एंटरप्राइजेज शेयर भी 6 प्रतिशत तक लुढ़क गए। इसके अलावा, PC ज्वैलर्स, टाइटन कंपनी में 2 प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिली। हालांकि, सेन्को गोल्ड अपने पिछले बंद भाव 348.75 रुपये के भाव से 3.3 प्रतिशत चढ़ा और 360.20 रुपये के भाव पर इंट्राडे हाई बनाया।

ग्लोबल अनिश्चितताओं के दौर में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और रुपये पर लगातार बन रहे दबाव के बीच देश के विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गया है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री ने कुछ ही दिनों में दूसरी बार सोना नहीं खरीदने की अपील की है। इसके अलावा, उन्होंने देशवासियों से गैर-जरूरी विदेश यात्राओं और ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की बात कही है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493