मास्को-रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनका बयान आया है की यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए एक हम एक निर्णय पर पहुंचें . उन्होंने एक इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका और चीन समेत कई देश शांति समझौते के लिए मदद करने को तैयार हैं.
उन्होंने कहा, “अंततः, इस समस्या का समाधान संघर्ष में शामिल देशों यानी रूस और यूक्रेन को ही करना होगा.” उन्होंने समझौता करवाने की कोशिश कर रहे देशों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “क्या (शांति समझौते की) एक संभावना है. मेरे विचार से, हां यह है.”
इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने भी शांति प्रयासों में एक नई गति आने की उम्मीद जताई है. वहीं, यूक्रेन दौरे पर गए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी मदद के लिए उपलब्ध होने की बात कही है.
dharmpath.com dharmpath