आरा-बिहार के आरा में रविवार (6 सितंबर) की सुबह करीब 4 बजे रेल हादसा हुआ. 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, ट्रेन का इंजन, SLR और H-1 बोगी बेपटरी हो गया. रेलवे का कहना है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है. यात्री सुरक्षित हैं. डिरेल हुई बोगियों की मरम्मत का काम जारी है. इस मामले में आरा स्टेशन के मैनेजर एनके राय को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, महानंदा एक्सप्रेस डिरेल होने के चलते दिल्ली-बिहार रूट पर कई ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है. कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं.
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेल ब्लॉक पर हुई. घटना के बाद आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे. हादसे के करीब साढ़े 3 घंटे बाद महानंदा एक्सप्रेस को रवाना किया गया. महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने के कारण दिल्ली-हावड़ा रूट प्रभावित हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, वंदे भारत, विभूति एक्सप्रेस, गांधी धाम, कैप्टल एक्सप्रेस, इंटरसिटी, गरीब रथ, पैसेंजर, उधना एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें लेट हैं.
dharmpath.com dharmpath