BRICS समिट में मेहमान चखेंगे भारत के इन लजीज पकवानों का स्वाद

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन हो रहा है. इस आयोजन के लिए भारत मंडपम में कई देशों के बड़े नेता और प्रतिनिधि जुट रहे हैं. इस दौरान राजनीति और बैठकों के साथ विदेशी मेहमानों के लिए खाने का खास इंतजाम किया गया है. कोशिश है कि मेहमानों को एक जगह अलग-अलग राज्यों के मशहूर स्वाद चखने का मौका.

ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली के बड़े होटलों में विदेशी मेहमानों की मेहमाननवाजी की तैयारी है. ताज महल होटल, द लीला पैलेस, ITC मौर्या और द ललित जैसे होटलों में VVIP मेहमानों के लिए अलग इंतजाम किए गए हैं. खाने की पसंद का ध्यान रखा जा रहा है. शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिए अलग किचन और शेफ रखे गए हैं, ताकि खाना सुरक्षित हो.

इस बार मेन्यू में भारत के पारंपरिक मोटे अनाज यानी मिलेट्स को खास जगह दी गई है. नाश्ते में रागी का डोसा, बाजरे का उपमा और मिलेट पोंगल जैसे व्यंजन शामिल किए गए हैं. इनके साथ नारियल पानी, छाछ और मौसम के हिसाब से ताजे फल भी दिए जाएंगे. इस तरह मेहमानों को भारतीय स्वाद के साथ सेहत का ध्यान रखने वाला नाश्ता मिलेगा.

लंच और डिनर के मेन्यू में भारत के अलग-अलग हिस्सों के मशहूर पकवान शामिल हैं. मेहमानों को गुजराती और राजस्थानी थाली के साथ कश्मीरी पुलाव, हैदराबादी बिरयानी और लखनवी कबाब जैसे स्वाद चखने को मिलेंगे. दक्षिण भारत का स्ट्यू भी मेन्यू का हिस्सा होगा. यानी एक ही टेबल पर देश के उत्तर, पश्चिम, दक्षिण और दूसरे हिस्सों की रसोई का स्वाद देखने को मिलेगा.

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493