मप्र:खरगोन में किसानों बड़ा का प्रदर्शन

खरगोन-मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव में मंगलवार को किसानों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में 100 से अधिक गांवों से 500 से ज्यादा ट्रैक्टरों के साथ 3000 किसान तहसील मुख्यालय पहुंचे। टंट्या मामा भवन से निकला किसानों का काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचा जहां सभा के जरिए किसानों ने अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखी।

प्रदर्शन में मुख्य मुद्दा देशगांव-जुलवानिया फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण का रहा था। किसानों का आरोप है कि परियोजना के लिए उनकी उपजाऊ जमीन ली जा रही है लेकिन मुआवजे के तौर पर उन्हें बाजार मूल्य का केवल दो गुना भुगतान दिया जा रहा है। किसानों ने मांग की कि प्रभावित परिवारों को जमीन के बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाए।

किसान नेताओं ने सवाल उठाया कि जब दूसरी जगहों पर भूमि अधिग्रहण के दौरान चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है तो इस क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ क्यों नहीं मिल रहा। इसी मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने प्रशासन से नीति में समानता बरतने की मांग की है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493