इस्लामी अभिवादन पर पुलिस अधिकारी का तबादला

नई दिल्ली-पश्चिम बंगाल में आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो का खड़गपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद से तबादला कर दिया गया है. यह कार्रवाई एक हिंदू दक्षिणपंथी संगठन की शिकायत के बाद हुई, जिसने सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बनाए गए एक वीडियो में बानो द्वारा इस्लामी अभिवादन का इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई थी.

बानो ने रविवार (13 सितंबर) को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी से मिली मदद के बारे में बताया था.

उन्होंने बताया कि पीएचडी पूरी करने और सउदी अरब में अध्यापन की नौकरी से लौटने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी. उनके मुताबिक, अकादमी में उपलब्ध किताबों, लाइब्रेरी की सामग्री और मॉक टेस्ट ने उनकी तैयारी में काफी मदद की. बानो ने छात्रों से अकादमी की सुविधाओं का इस्तेमाल करने की अपील करते हुए कहा था, ‘मुझे उम्मीद है कि अधिक से अधिक छात्र अकादमी में दाख़िला लेंगे और इस मंच का इस्तेमाल करेंगे, ताकि मेरे जैसे और लोग आगे आ सकें.’

लेकिन वीडियो की शुरुआत में ‘अस्सलामु अलैकुम’ और उसमें ‘इंशाअल्लाह’ तथा अंत में ‘जज़ाकल्लाह’ कहे जाने पर हिंदू लीगल फंड (एचएलएफ) ने आपत्ति जताई. संगठन खुद को हिंदू नेटवर्क फाउंडेशन की इकाई बताता है.

एचएलएफ ने इस संबंध में बंगाल के गृह सचिव से शिकायत की और कहा कि एक सरकारी अधिकारी को सार्वजनिक संवाद में ‘वंदे मातरम्’ या ‘जय हिंद’ जैसे राष्ट्रीय अभिवादनों का इस्तेमाल करना चाहिए था.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493