दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक बारिश का कहर

नई दिल्ली-भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने कल शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) के लिए देश के 25 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर भारी से मूसलाधार बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम खराब रहने का अनुमान है.

मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसम सिस्टम से जुड़ा है. इसके चलते पूर्वी भारत से लेकर उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में इसका असर ज्यादा दिख सकता है. इसके बाद बारिश का असर पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है. लगातार बारिश वाले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है.

दिल्ली में 4 सितंबर को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. यहां 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, गोरखपुर और देवरिया समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है. यहां हवाएं 30 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं.

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493