नयी दिल्ली-भारत ने एशियन गेम्स के विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शेफाली वर्मा के नाबाद शतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीनम 15.4 ओवर में 81 रन पर सिमट गई।इतिहास किताबें खोजें
भारत की जीत की नींव शेफाली वर्मा ने रखी थी। उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 100 रन बनाए थे। उनकी पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। शेफाली ने हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी। जिससे भारतीय टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
195 रन के जवाब में बांग्लादेश की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी। पूरी टीम 15.4 ओवर में 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दिलचस्प बात यह रही कि बांग्लादेश का पूरा स्कोर भी शेफाली के व्यक्तिगत स्कोर 100 रन से 19 रन कम रहा था।
गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा भारत की ओर से सबसे प्रभावी रहीं। दोनों ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, श्री चरणी को दो सफलताएं मिलीं। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और बांग्लादेश को लक्ष्य के आसपास भी नहीं पहुंचने दिया।
dharmpath.com dharmpath