TRAI ने Jio-Airtel-Vi को दिया बड़ा झटका अब 8 दिन नहीं अब 30 दिन की होगी वैलिडिटी

नयी दिल्ली – 21 सितंबर 2026 को जारी नए नियम के तहत Jio, Airtel, Vi समेत टेलीकॉम कंपनियों को Voice और SMS-only रिचार्ज के ज्यादा विकल्प देने होंगे. यानी ऐसे प्लान में डेटा शामिल नहीं होगा. जिन ग्राहकों को सिर्फ कॉल और SMS की जरूरत है, उन्हें बेवजह डेटा के पैसे नहीं देने पड़ेंगे. यह नियम तुरंत लागू नहीं होगा. ऑफिशियल गजट में प्रकाशित होने के 30 दिन बाद यह लागू होगा.

नए नियम में वैलिडिटी को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है. अगर कोई कंपनी 28 दिन की वैलिडिटी वाला कॉलिंग, SMS और डेटा पैक देती है, तो उसे उसी अवधि का Voice-SMS-only प्लान भी देना होगा. इसी तरह 30 दिन या उससे कम की दूसरी वैलिडिटी वाले डेटा पैक के लिए भी बिना डेटा वाला विकल्प देना होगा. सबसे खास बात यह है कि डेटा हटाने के बाद Voice-SMS-only प्लान की कीमत में उचित कमी करनी होगी. हालांकि TRAI ने कोई फिक्स कीमत तय नहीं की है. कंपनियां अपनी कीमत तय कर सकेंगी.

TRAI के नए नियम में ग्राहकों के लिए एक और सुविधा जोड़ी गई है. कंपनियों को कम से कम एक ऐसा Voice-SMS-only प्लान देना होगा, जिसे हर महीने उसी तारीख पर दोबारा रिचार्ज किया जा सके. जैसे आपने 15 तारीख को रिचार्ज किया है, तो अगली बार भी 15 तारीख को इसकी वैलिडिटी खत्म होगी. अगर किसी महीने 15 तारीख नहीं आती, तो उस महीने की आखिरी तारीख को रिन्यूअल होगा. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि सभी 28 दिन वाले प्लान अब अपने आप 30 दिन के हो जाएंगे. कंपनियों को सिर्फ ऐसा कम से कम एक विकल्प देना होगा.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493