शेयर मार्केट क्रैश: सेंसेक्स 1124 अंक टूटा

मुंबई-पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने घरेलू शेयर बाजार को आज एक बार फिर से बड़ा झटका दिया है। शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1124 अंक यानी 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 72,772 पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी में भी 360 अंक यानी 1.56 फीसदी की गिरावट रही और ये 22,780 पर बंद हुआ। बाजार में आई तेज बिकवाली से निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है। कल जब बाजार बंद हुआ था, तब BSE में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप 482 लाख करोड़ रुपए के करीब था, जो आज घटकर 475 लाख करोड़ रुपए के करीब आ गया है।

निफ्टी में सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में जियो फाइनेंशियल, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स शामिल थे। वहीं बढ़त वाले शेयरों में डॉ. रेड्डीज लैब्स और इंफोसिस शामिल थे। इसके अलावा सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए; PSU बैंक इंडेक्स 3% और टेलीकॉम इंडेक्स 2% नीचे रहा, जबकि एनर्जी, इंफ्रा, FMCG, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1% से ज़्यादा की गिरावट आई।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493