‘सर्विस वाली बहू’ में अभिषेक रावत की मुख्य भूमिका

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ और ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ जैसे धारावाहिकों के लिए जाने जाने वाले अभिनेता अभिषेक रावत आगामी धारावाहिक ‘सर्विस वाली बहू’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसमें अभिनेत्री कृतिका सेंगर भी होंगी।

अभिषेक ने एक बयान में कहा, “मैंने नकारात्मक भूमिका से लेकर भिन्न-भिन्न किरदार निभाए हैं, इसलिए मेरे लिए इस धारावाहिक में सादे-शालीन देव की भूमिका निभाना चुनौती है।”

अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा, “देव एक अंतर्मुखी व्यक्ति है। वह जल्दी अपनी भावनाओं का इजहार नहीं करता। अपने से ज्यादा अपने परिवार के हितों या जरूरतों को प्राथमिकता देता है। मैंने अपने किरदार को आत्मसात करने के लिए अपनी चाल व शारीरिक हाव-भाव पर काम किया है।”

अभिषेक ने कहा, “सर्विस वाली बहू’ एक बहुत जुदा विषय है और प्रत्येक किरदार बेहद साफ-साफ झलकता है।”

‘सर्विस वाली बहू’ में कृतिका सेंगर, पायल राय नामक युवती की भूमिका में नजर आएंगी। यह जीटीवी पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493