चीन में हादसा, 7 की मौत

बीजिंग, 10 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के यून्नान प्रांत में निर्माण स्थल पर दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। स्कूल के निर्माण स्थल की मचान ढह जाने की वजह से यह हादसा हुआ। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के मुताबिक, बचाव दल ने मलबे में से 15 लोगों को बाहर निकाला, जिसमें से सात लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी।

गौरतलब है कि चीन के वेनशान शहर में सोमवार दोपहर एक निर्माणाधीन छात्र केंद्र में यह हादसा हुआ था।

अभी अन्य फंसे लोगों की तलाश जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493