दिल्ली में आज भी प्रदर्शन की सम्भावना

नई दिल्ली-कॉकरोच जनता पार्टी रविवार को फिर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। अभिजीत दीपके की अनुपस्थिति में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन की कमान अंजिक्य शिंदे संभाल रहे हैं। CJP की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजिंक्य शिंदे ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे फिर जंतर-मंतर कूच किया जाएगा।

ऐसे में दिल्ली पुलिस अलर्ट है। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में आज भी दिल्ली में कल की तरह सख्ती देखने को मिल सकती है। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू कर दी गई है।कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) हिरासत और पुलिस की तैनाती के बावजूद प्रदर्शन जारी रखने की योजना बना रही है। पार्टी वोटर लिस्ट में कथित हेरफेर और गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से करीब 30 प्रमुख स्थानों पर जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की जानकारी दी है। बाजार और रेस्टोरेंट खुले रहने की उम्मीद है, लेकिन आवाजाही पर स्थानीय पाबंदियां लग सकती हैं। 10 अक्टूबर को विरोध-प्रदर्शन के दौरान 7,000 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493