नई दिल्ली-जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। अब जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं हो सकेगा। यह फैसला गृह मंत्रालय ने लिया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से ये फैसला लिया है। धरना-प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अब तीन नए स्थान चुने हैं। ये तीन स्थान हैं- 1 रामलीला मैदान, 2- बुराडी मैदान और 3- CBD ग्राउंड।
सरकार का यह फैसला तब सामने आया है जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर तक जाने की कॉकरोच जनता पार्टी मांग कर रही है। असल में, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मौजूदा तय जगह जंतर मंतर के बजाय विरोध-प्रदर्शन करने के नागरिकों के अधिकार के लिए वैकल्पिक और उपयुक्त जगहों की जांच करने के लिए एक समिति बनाई थी।
समिति की सिफारिशों के आधार पर, जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर हटा दिया गया है। विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए तीन नई जगहों – रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान (पूर्वी दिल्ली) – को तय किया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार इन तीन जगहों पर प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए डिटेल SOP अलग से जारी करेगी। ये 28 अप्रैल 2022 को जारी आदेश में आंशिक सुधार है।
जंतर-मंतर संसद और सरकारी दफ्तरों के पास होने के कारण आवाज पहुंचाने का प्रतीकात्मक स्थान बन गया है, हालांकि समय-समय पर भीड़, शोर और सुरक्षा के नियमों के कारण प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को कहा कि वह जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति के लिए दिल्ली पुलिस को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय देगी क्योंकि पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखे हुए है।
dharmpath.com dharmpath