इंडिया ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च में उमड़ा जनसैलाब

नई दिल्ली-SIR में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव,तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेता याचिकाकर्ता हैं। इसमें चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पार्टी बनाया गया है। इससे पहले राहुल गांधी हजारों लोगों के साथ पैदल मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे.

विपक्ष के नेताओं ने बाराखंबा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। यह पहली बार है जब विपक्षी नेताओं ने किसी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। करीब एक किमी लंबे मार्च में विपक्ष के नेता बस में, पैदल और वाहन में सवार हुए। मार्च के पहले राहुल गांधी ने 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।

दरअसल, रविवार को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। लेकिन सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया था और याचिका दाखिल करने के लिए कहा था। इसके बाद विपक्ष मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और याचिका दायर की। राहुल गांधी इस याचिका के मुख्य याचिकाकर्ता हैं। पिटिशन में कुल 11 याचिकाकर्ता हैं। इनमें मल्लिकार्जुन खरगे, सौगत राय, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, डी राजा, एम बेबी, महुआ मांझी और ईटी बशीर और तेजस्वी यादव शामिल हैं।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493