ग्वालियर:बेकाबू ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को कुचला, 15 लोगों की मौत और 28 घायल

ग्वालियर– मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर तेज रफ्तार ट्रक कहर बनकर टूट पड़ा। शनिवार देर रात हुए इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 26 अन्य घायल हो गए। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता देने और ट्रक चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना शनिवार रात करीब 1:30 बजे चीनौर रोड पर ढलान के पास हुई। उस समय मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु सड़क किनारे अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर लोगों और वहां लगी दुकानों को अपनी चपेट में लेते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार से जा टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदिर की दीवार ढह गई। हादसे के दौरान कई लोग मलबे के नीचे दब गए। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में कुल 41 श्रद्धालु ट्रक की चपेट में आए। इनमें से 15 लोगों की जान चली गई और 26 लोग घायल हुए हैं।

ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना देर रात चीनौर रोड पर हुई। घटना में घायल हुए लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग उठाई है। उनकी मांग है कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये और घायल व्यक्ति को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए। इसके अलावा पीड़ित परिवारों ने ट्रक चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग भी की है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493