हूती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से सऊदी अरब के मंत्रालय और सैन्य ठिकानों पर हमला

 रियाद-ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित रक्षा मंत्रालय, खमीस मुशैत के एक एयरबेस और नज्रान हवाई अड्डे पर मौजूद दो सैन्य विमानों पर हमले का दावा किया है। हालांकि, सऊदी अरब की ओर से इन हमलों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा, ‘हमारी सशस्त्र सेनाओं ने दुश्मन सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रक्षा मंत्रालय को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया और यह निशाना सीधा लगा।’

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, सऊदी अरब की राजधानी में दिन में पहले विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। यह घटना सऊदी अरब द्वारा दिन में पहले हूथियों द्वारा दागी गई दो मिसाइलों को रोकने के दावे के बाद घटी है।

हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने रियाद में सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय, नजरां हवाई अड्डे पर दो सैन्य परिवहन जेट और खमीस मुशैत में एक हवाई अड्डे पर हमला किया है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493