बॉलीवुड ने करण जौहर की खलनायकी को सराहा

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर फिल्मकार करण जौहर ‘बांबे वेलवेट’ फिल्म के पोस्टर में एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनकी खलनायक की भूमिका को उनके दोस्तों व सहयोगियों ने सराहा है।

अनुराग कश्यप निर्देशित ‘बांबे वेलवेट’ में करण जॉनी बलराज (रणबीर कपूर) के कट्टर प्रतिद्वंद्वी कैजाद खंबाटा की भूमिका निभा रहे हैं।

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण के इस खलनायक रूप की तारीफ की है।

सिद्धार्थ ने ट्विटर पर लिखा, “अनुराग कश्यप की ‘बांबे वेलवेट’ में करण जौहर खलनायक कैजाद खंबाटा बने हैं। नया खलनायक। गंभीर व निर्दयी दिख आ रहे हैं।”

अभिनेता वरुण धवन ने एक ट्वीट में लिखा, “करण जौहर के रूप में एक अभिनेता आया है। ‘बांबे वेलवेट’ का इंतजार नहीं कर सकता। कैजाद खंबाटा। उन आंखों में देखिए।”

आलिया भट्ट ने लिखा, “अनुराग कश्यप की ‘बांबे वेलवेट’ में आपके द्वारा निभाई गई खलनायक कैजाद खंबाटा की भूमिका गजब है।”

वहीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कहा कि फिल्म में करण का खलनायक रूप जबर्दस्त रूप से सफल है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “बांबे वेलवेट’ में आपको देखने का इंतजार नहीं कर सकती। यह अहसास हो रहा है कि फिल्म में आप छप्पर फाड़ने वाले हैं।”

पोस्टर को मिली अच्छी-अच्छी प्रतिक्रियाओं से अभिभूत करण ने सबको धन्यवाद दिया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “बांबे वेलवेट’ में मेरे पहले लुक को इतनी कमाल की प्रतिक्रिया देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। इसका पूरा श्रेय निहारिका व अनुराग को जाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493