बाल्की पत्नी की फिल्मों के मुरीद

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार आर. बालाकृष्णन उर्फ बाल्की कहते हैं कि उनकी फिल्मकार पत्नी गौरी शिंदे अपनी फिल्मों से एक संदेश देने के लिए जिस तरह वास्तविक भावनाओं का इस्तेमाल करती हैं, वह उसके मुरीद हैं।

बाल्की को यह भी लगता है कि उनकी पत्नी भारत के बेहतरीन फिल्मकारों में से एक हैं।

उन्होंने कहा, “वह बहुत अच्छी व भावुक हैं। वह हमारे देश के बेहतरीन फिल्मकारों में से एक हैं, क्योंकि उनकी संवेदनशीलता बहुत वास्तविक है। यह असल जिंदगी से आती है।”

गौरी ने श्रीदेवी अभिनीत ‘इंग्लिश विग्लिश’ फिल्म से अपने निर्देशन की शुरुआत की। वहीं उनके पति बाल्की की फिल्म ‘शमिताभ’ छह फरवरी को रिलीज हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493