‘द डेली शो’ में नजर नहीं आएंगे जॉन स्टीवर्ट

लॉस एंजेलिस, 11 फरवरी (आईएएनएस)। टीवी शो ‘द डेली शो’ के मेजबान जॉन स्टीवर्ट शो को अलविदा कहने वाले हैं। स्टीवर्ट पिछले 17 सालों से शो की मेजबानी कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार कॉमेडी सेंटर ने एक बयान में कहा, “स्टीवर्ट इस साल के आखिर के कुछ महीनों तक ही ‘द डेली शो’ के साथ जुड़े रहेंगे। वह प्रतिभावान कलाकार हैं और हमेशा कॉमेडी सेंटर परिवार के सदस्य रहेंगे।”

बयान में आगे कहा गया, “उनके जैसी अनोखी हास्य प्रतिभा किसी और के पास नहीं है। जॉन कॉमेडी सेंटर के सबसे प्रतिभावान, काबिल और प्रमुख सदस्य रहे हैं। वह मनोरंजन जगत में कैमरे के सामने और कैमरे के पीछे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।”

बयान में हालांकि स्टीवर्ट के शो को अलविदा कहने के कारण का खुलासा नहीं किया गया। स्टीवर्ट ने भी इस मसले पर अपनी तरफ से अब तक कोई टिप्पणी या बयान नहीं दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493