सेंट जोंस (एंटिगा), 11 फरवरी (आईएएनएस)। मौजूदा अध्यक्ष डेव कैमरून को वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के लिए होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव में जोएल गार्नर चुनौती देंगे। कैरेबियाई बोर्ड की वार्षिक बैठक सात मार्च को होनी है।
समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने का अंतिम दिन शनिवार था। डबल्यूआईसीबी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि केवल कैमरून और गार्नर ने ही चुनाव के लिए नामांकन भरा।
कैमरून जमैका के एक व्यवसायी जबकि गार्नर वेस्टइंडीज टीम के पूर्व गेंदबाज हैं। माना जा रहा है कि दोनों के बीच अध्यक्ष पद का होने वाला चुनाव बेहद करीबी हो सकता है।
गयाना, लीवार्ड आईलैंड और विंडवार्ड आईलैंड क्रिकेट बोर्ड पहले ही कैमरून को अपना समर्थन जता चुके हैं जबकि जमैका, बारबाडोस और त्रिनिदाद एंड टोबैगो गार्नर के पक्ष में हैं।
dharmpath.com dharmpath