विश्व कप के बाद क्लार्क छोड़े एकदिवसीय क्रिकेट : पोंटिंग

मेलबर्न, 11 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान रिकी पोंटिंग ने बुधवार को कहा कि मौजूदा कप्तान माइकल क्लार्क को विश्व कप के बाद एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए, ताकि स्टीवन स्मिथ नेतृत्व संभाल सकें।

विश्व कप में आस्ट्रेलिया को पहला मैच शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एससीजी) पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है।

क्लार्क पिछले कई महीनों से चोट के कारण टीम में अंदर-बाहर होते रहे हैं और विश्व कप के पहले मैच में उनके खेलने की संभावना नहीं है।

क्लार्क हालांकि अभ्यास मैचों के जरिए मैदान पर वापसी कर चुके हैं, लेकिन अब भी उनकी चोट में सुधार जारी है। उन्होंने बुधवार को भी संयुक्त अरब अमीरात के साथ अभ्यास मैच के दौरान 64 रन बनाए और बल्लेबाजी के दौरान मैदान पर सहज दिखे।

पोंटिंग ने कहा कि 33 वर्षीय क्लार्क को टेस्ट टीम का नेतृत्व बरकरार रखना चाहिए। पोंटिंग के अनुसार क्लार्क में अभी दो या तीन साल का क्रिकेट बाकी है और इसलिए उन्हें एकदिवसीय छोड़ टेस्ट प्रारूप पर ध्यान देना चाहिए।

पोटिंग ने साथ ही कहा कि उनका मानना है कि शनिवार से शुरू हो रहे मौजूदा विश्व कप में क्लार्क को ही टीम का नेतृत्व करना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493