बत्रा की नई फिल्म के निर्माता करन

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार करन जौहर की अगली फिल्म के निर्देशक शकुन बत्रा होंगे। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइ ट्विटर पर यह घोषणा की।

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ के निर्माण के लिए मशहूर करन ने दो महीनों के अंदर फिल्म की कहानी तैयार करने की उनकी काबिलियत की भी तारीफ की।

करन ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “बमुश्किल ऐसा होता है कि कोई फिल्मकार दो महीनों में एक शानदार कहानी तैयार कर ले। शकुन बत्रा की नई फिल्म को हरी झंडी मिल गई है, शेष जानकारियां जल्द ही दी जाएंगी।”

करन ने इस बात के भी संकेत दिए कि बत्रा की फिल्म का निमार्ण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जाएगा।

ऐसी खबरें हैं कि बत्रा अपनी फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान को लेने की योजना बना रहे हैं, करन ने हालांकि कहा कि इस बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

बत्रा ने कहा, “बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। लेकिन कयास लगने दीजिए.. यह वैसी कहानी नहीं है, जिसके बारे में सब बातें कर रहे हैं। जल्द ही आपको इस बारे में बताऊंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493