अल-शबाब के आतंकवादी को फांसी

मोगादिशु, 12 फरवरी (आईएएनएस)। सोमालिया में मौजूद आतंकवादी संगठन अल-शबाब के एक आतंकवादी अहमद इस्लाइल अली को फांसी दे दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ में गुरुवार को प्रसारित खबरों के अनुसार, अली को सोमालिया के सुरक्षा बलों ने पिछले सप्ताह सोमालिया-केन्या सीमा स्थित बुर्धुबे शहर से गिरफ्तार किया था।

उस पर सीमावर्ती शहर मंडेरा में 28 केन्याई नागरिकों की हत्या का आरोप है, जिनमें से कई शिक्षक थे।

अधिकारी ने हालांकि, यह नहीं बताया कि अली को फांसी कब दी गई।

दिसंबर, 2014 को अल-शबाब के आतंकवादियों ने नैरोबी जा रही बस को घेर कर 28 यात्रियों की हत्या कर दी थी।

सूत्रों ने बताया कि अली 2013 में नैरोबी के वेस्टगेट शॉपिंग मॉल पर हुए हमले की साजिश में शामिल रहा है। इस घटना में 68 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोग घायल हो गए थे।

अली को अल-शबाब के खुफिया नेता जकारी इस्माइल अहमद हर्सी के आत्मसमर्पण के एक महीने बाद फांसी दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493