जानसन से निपटने के लिए विशेष तैयारी करे इंग्लैंड : गिलेस्पी

मेलबर्न, 13 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने शुक्रवार को कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अगर आईसीसी विश्व कप-2015 के अपने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करना है तो उन्हें मेजबान टीम के तेज गेंदबाज मिशेल जानसन के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाना होगा।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की वेबासइट के अनुसार जानसन ने कहा, “अगर इंग्लैंड का बल्लेबाजों रहूं तो जानसन को दूसरे गेंदबाजों की तरह ही खेलूंगा। अगर वह खराब गेंद डालते हैं तो इस पर ज्यादा रन बटोरने की कोशिश होगी। कोई गेंदबाज नहीं चाहता कि उसकी गेंद पर रन बने।”

जानसन ने हाल में पर्थ में हुई त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ तीन विकेट लेकर टीम के शीर्ष क्रम की कमर तोड़ दी थी।

इंग्लैंड के खिलाफ जानसन का पूर्व में भी प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्होंने पिछले एशेज श्रृंखला में 37 विकेट हासिल किए थे और आस्ट्रेलिया की 5-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

आस्ट्रेलिया की ओर से 97 एकदिवसीय खेलने वाले गिलेस्पी ने कहा कि इंग्लिश बल्लेबाज जानसन के महत्व को कम आंक कर गेंदबाज का ही आत्मविश्वास बढ़ा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में मिली हार के बाद इंग्लिश कप्तान इयान मोर्गन कहा था कि जानसन की वापसी का असर उनकी टीम पर नहीं पड़ा।

गिलेस्पी ने कहा, “अगर कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसे स्वीकार करना चाहिए। आप ऐसा अगर नहीं करते तो इससे प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को और अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493