छेत्री ने जीता सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का पुरस्कार

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को शुक्रवार को 2014 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया दया। वहीं, स्ट्राइकर बाला देवी ने सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबाल खिलाड़ी का सम्मान हासिल किया। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

छेत्री ने 2007, 2011 और 2013 के बाद चौथी बार यह पुरस्कार जीता है। इससे पहले आई. एम. विजयन तीन बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं। छेत्री को ट्रॉफी के अलावा दो लाख रुपये बतौर पुरस्कार दिया गया।

महिला खिलाड़ी बाला देवी को एक लाख रुपये दिए गए। पिछले साल उन्होंने 47 गोल किए जिसमें 18 अंतर्राष्ट्रीय गोल शामिल हैं। इससे पूर्व उनकी साथी खिलाड़ी ओइनाम बेमबेम देवी पिछले दो बार से यह पुरस्कार जीत रहीं थी।

संदेश झिंगन को 2014 का सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी चुना गया। वह इंडियन सुपर लीग में केरला ब्लास्टर्स की ओर से खेले थे। उन्हें बतौर पुरस्कार 75,000 रुपये दिए गए।

छेत्री और झिंगन हालांकि पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मौजूद नहीं रहे।

सर्वश्रेष्ठ रेफरी का पुरस्कार संतोष कुमार को दिया गया जबकि सहायक रेफरी के तौर पर सप्पम केनेडी को चुना गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493