..तो वेलेंटाइन डे पर यह चाहता है बॉलीवुड?

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड में वेलेंटाइन-डे के सबके लिए अलग-अलग मायने हैं। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी के लिए यह ‘बाजार के खाने-कमाने’ का दिन है, तो दीया मिर्जा की नजर में उनके प्रिय की उपस्थिति से यह दिन खास बन गया।

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड में वेलेंटाइन-डे के सबके लिए अलग-अलग मायने हैं। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी के लिए यह ‘बाजार के खाने-कमाने’ का दिन है, तो दीया मिर्जा की नजर में उनके प्रिय की उपस्थिति से यह दिन खास बन गया।

वेलेंटाइन डे पर सबकी अलग-अलग योजनाएं हैं।

-रवीना टंडन : इस माह मैं और मेरे पति अनिल थडानी शादी की 11वीं सालगिरह मना रहे हैं। इसलिए वेलेंटाइन डे 22 फरवरी को पड़ने वाली हमारी शादी की सालगिरह का ट्रीजर ट्रेलर जैसा है। मैं और मेरे पति उदयपुर के जय महल व शिवनिवास पैलेस में हैं, जहां हमारी शादी हुई।

-शबाना आजमी : जो कुछ भी हो, कोई योजना नहीं है। वेलेंटाइन डे पर अपने साथी के लिए एक तोहफा खरीदने की मजबूरी बाजार के खाने-कमाने का तरीका है, जिसके चंगुल में मैं कभी नहीं फंसी। प्यार भरा एक स्पर्श और शांतिपूर्वक साथ बिताए गए क्षण नौ-कैरेट के हीरे से कहीं बढ़कर हैं।

-आर्य बब्बर : हमारी रोमांटिक जिंदगी में बमुश्किल से एक ऐसा साल है, जब हमें वेलेंटाइन डे नसीब हुआ। अगर हम इतने खुशकिस्मत हैं कि हमें वेलेंटाइन डे मिले, तो हमें इसका लाभ उठाना चाहिए। मेरे लिए इस साल वही खास वेलेंटाइन डे है..आशा करता हूं कि हम अगले वेलेंटाइन डे से पहले शादी करेंगे।

-रोनित रॉय : मैं हमेशा की तरह वेलेंटाइन डे पर शूटिग कर रहा हूं। मेरे लिए हर दिन वेलेंटाइन डे है क्योंकि मैं पत्नी के रूप में नीलम को पाकर स्वयं को धन्य पाता हूं।

-धनुष : इस सप्ताह मेरी एक फिल्म रिलीज हुई है। इसलिए वेलेंटाइन डे पत्नी से ज्यादा अपनी फिल्म को लाड़-प्यार देने में गुजरेगा।

-तापसी पन्नू : मैं वेलेंटाइन डे पर शूटिंग कर रही होंगी।

-दीया मिर्जा : शादी के बाद यह मेरा पहला वेलेंटाइन डे है। इस साल मेरे पति मेरे साथ होंगे, इसी सोच ने मुझे खुश कर दिया है।

-आयुष्मान खुराना : मैं वेलेंटाइन डे नहीं मनाता। लेकिन मुझे वेलेंटाइन डे पर चंडीगढ़ में मोटरसाइकिल पर अपनी प्रेमिका (अब पत्नी) के घर के चक्कर काटना याद है। वो भी दिन थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493